नई दिल्ली (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां शुक्रवार को यशोभूमि में 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) का उद्घाटन करेंगे।
शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत की संसद द्वारा भारत की जी20 अध्यक्षता के व्यापक ढांचे के तहत की जा रही है।
भारत की जी20 अध्यक्षता की थीम के अनुरूप, 9वें पी20 शिखर सम्मेलन का विषय “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद” है।
इस कार्यक्रम में जी20 सदस्यों और आमंत्रित देशों की संसदों के अध्यक्ष भाग लेंगे। 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ के जी20 का सदस्य बनने के बाद पैन-अफ्रीकी संसद पहली बार पी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेगी।
इस पी20 शिखर सम्मेलन के दौरान विषयगत सत्र निम्नलिखित चार विषयों पर केंद्रित होंगे – सार्वजनिक डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से लोगों के जीवन में परिवर्तन; महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास; एसडीजी में तेजी लाना और सतत ऊर्जा संक्रमण।

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी