ओम कुमार, नई दिल्ली। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के डेरे के हेडक्वार्टर सिरसा में आज तलाशी अभियान चलाया जा रहा है सुरक्षा के मद्देनजर अब सिरसा में 10 सितंबर तक सभी इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई है।
डेरे में सर्च ऑपरेशन टीम को एक ब्लैक कलर की लग्जरी कार मिली है.कार पर कोई नंबर प्लेट नहीं है साथ ही डेरे से काफी मात्रा में ऐसी दवाइयां भी मिली हैं जिन पर किसी भी तरह का कोई भी लेबल नहीं लगा है सर्च ऑपरेशन टीम को आश्रम में एक ओबी वैन भी मिली है इसका क्या प्रयोग करता था इसकी जांच जारी है।
यह सर्च ऑपरेशन अभियान रिटायर जज की निगरानी में किया जा रहा है हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट से एक न्यायिक अधिकारी की निगरानी में सर्च ऑपरेशन की इजाजत मांगी थी. जिसकी मंजूरी कोर्ट ने राज्य सरकार को दे दी थी।

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि