मुंबई। अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में सलमान खान के साथ दिखाई देंगे।
‘बिग बॉस’ के नए प्रोमो में अभिनेता सलमान खान काली पठानी पहने हुए ‘रईस’ के संवाद ‘अम्मीजान कहती थी’ बोलते हुए नजर आ रहे हैं।
सलमान प्रोमो में ‘रईस’ के संवाद अम्मीजान, मां, मैया, माता बोलने की कोशिश करते हैं तभी शाहरुख फिल्म का यह संवाद बोलते हुए एंट्री करते हैं।
प्रोमो के आखिर में शाहरुख ने अपना लोकप्रिय संवाद ‘आ रहा हूं’ कह दर्शको में और उत्सुकता पैदा कर दी।
‘बिग बॉस’ का यह एपिसोड 20 जनवरी को प्रसारित होगा।
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।