जयपुर : राजस्थान के नाथद्वारा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कल्याण सिंह का मंगलवार देर रात उदयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। 58 वर्षीय कल्याण सिंह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।
सिंह का लंबी बीमारी के बाद जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में रात दो बजे निधन हो गया। वह पिछले तीन-चार दिनों से यहां भर्ती थे।
मुख्यमंत्री वसंधुरा राजे ने सिंह के निधन पर शोक जताया है।
भाजपा के मीडिया प्रभारी आनंद शर्मा ने कहा कि सिंह को अपने इलाज के लिए अक्सर अस्पताल जाना पड़ता था।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
–आईएएनएस
और भी हैं
दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल ने 2025-26 के लिए शैक्षणिक सत्र शुरू किया, 31 मार्च तक प्रवेश खुले
सूफी परंपरा के बारे में प्रधानमंत्री के विचार अद्भुत, मुसलमान भी पीएम मोदी के साथ : सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी का एक साल के लिए बढ़ा कार्यकाल