जम्मू| जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सोमवार को पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही भारी गोलाबारी और गोलीबारी में 10 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य स्थानीय नागरिक घायल हो गए।
मृतक बच्चे की पहचान असरार अहमद के रूप में की गई है। पाकिस्तानी सेना ने कर्नी क्षेत्र में सोमवार सुबह 6.30 बजे गोलाबारी और गोलीबारी शुरू की।
पुलिस ने बताया, “घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।”
रक्षा सूत्रों के मुताबिक, “भारतीय सेना इन हमलों का बड़ी मुस्तैदी से जवाब दे रही है। अभी भी गोलाबारी और गोलीबारी जारी है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि