नई दिल्ली| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान को याद किया जाएगा।
राहुल ने एक ट्वीट में कहा, “दिलीप कुमार जी के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी।”
दिलीप कुमार का उम्र संबंधी बीमारी के कारण बुधवार सुबह निधन हो गया।
दिलीप कुमार 98 वर्ष के थे। हिंदुजा अस्पताल में उनका निधन हुआ, जहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद भर्ती कराया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा