गुरुग्राम| गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर एक 24 वर्षीय महिला ने मेट्रो के आगे कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
महिला की पहचान फराद निषाद के रूप की गई है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है।
महिला एक निजी बीमा कंपनी में चिकित्सा सलाहकार है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “महिला 7.45 बजे जहांगीर पुरी की ओर जा रही मेट्रो के आगे कूद गई। इस घटना से मेट्रो सेना प्रभावित नहीं हुई।”
आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।
16 फरवरी को ऐसे ही दो व्यक्तियों ने मेट्रो के आगे कूद आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसमें एक की मौत हो गई थी और दूसरा घायल हो गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ