नई दिल्ली: विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर के इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली पर पहुँचने पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने हरियाणा सरकार की ओर से स्वागत किया।
उनके साथ बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान के संयोजक डॉ. योगेंद्र मलिक व नई दिल्ली में हरियाणा भवन में एडिशनल रेजीडेंट कमीश्नर श्री विवेक सक्सेना के अलावा मानुषी छिल्लर की मां, पिता, बहन व भाई भी मौजूद थे।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने विश्व सुंदरी मानुषी को शॉल ओढ़ाकर परंपरागत रूप से स्वागत किया। शिक्षा मंत्री ने विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
विश्व सौंदर्य प्रतियोगिता में हरियाणा और भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करने पर शिक्षा मंत्री ने मानुषी छिल्लर को बधाई देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमारी बेटी ने गीता का संदेश देने वाली हरियाणा की धरती का पूरे विश्व में गौरव बढाया है।

विश्व सुंदरी प्रतियोगिता के दौरान सर्वाधिक सेलरी के संबध में पूछे गए प्रश्न के मानुषी छिल्लर द्वारा किए गए उतर की प्रशंसा करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि मानुषी ने अपने जवाब से पूरे विश्व को संदेश दिया कि भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। भारतीय संस्कृति में माता-पिता को “मातृदेवो भव”व “पितृदेवो भव” कहा गया है।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर का 01 दिसंबर, 2017 को खानपुर कलां(सोनीपत) मैडिकल कालेज में एक भव्य समारोह में अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा के अतिरिक्त स्थानिय आयुक्त श्री विवेक सक्सेना, बेटी बचाओ -बेटी पढाओ अभियान के संयोजक श्री योगेन्द्र मलिक मौजूद रहे।

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि