मुंबई। शाहिद कपूर, सैफ अली खान और कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘रंगून’ का ट्रेलर शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह तीन किरदारों के बीच प्रेम परवान चढ़ता है और यह किस तरह एक युद्ध में तबदील होता है। विशाल भारद्वाज की ऐतिहासिक रोमांटिक फिल्म के तीन मिनट के ट्रेलर में ब्रिटिश भारत की झलक देखने को मिलती है, जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन चरम पर है।
आजादी की इस लड़ाई के बीच अभिनेत्री, फिल्मकार और एक जवान के बीच की प्रेम की कहानी को दिखाया गया है।
इसमें कंगना जूलिया की भूमिका में हैं और सैफ एक फिल्मकार हैं, जबकि शाहिद नवाब मलिक नाम के सैनिक की भूमिका में हैं, जो ट्रेन यात्रा के दौरान जुलिया से प्यार करने लगते हैं।
‘रंगून’ की कहानी द्वितीय विश्व युद्ध के समय के आसपास 1940 की पृष्ठभूमि पर बनी है।
फिल्म में अंतरंग दृश्य भी दिखाए जाने की चर्चा है क्योंकि ट्रेलर में कंगना, शाहिद को ‘किस’ करते दिखाई दे रही हैं। वहीं सैफ के साथ भी उनके कुछ इस तरह के दृश्य हैं।
साजिद नाडियाडवाला और भारद्वाज द्वारा निर्देशित ‘रंगून’ 24 फरवरी को रिलीज होगी।
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।