नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कहा कि उनकी सरकार लड़कियों को सभी संभावित अवसर प्रदान करने के लिए श्रेष्ठ प्रयास कर रही है।
मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, “अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम लैंगिक समानता और लैंगिक संवेदनशीलता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।”
उन्होंने कहा, “भारत को अपनी लड़कियों के उपलब्धि पर गर्व है और हम इन्हें सभी संभावित अवसर प्रदान करने का श्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।”
संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2012 में 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अलावा अंतर्राष्ट्रीय ओब्जरवेंस डे घोषित किया था।
संयुक्त राष्ट्र ने लड़कियों को अवसर मुहैया कराने और पुरी दुनिया में लैंगिक समानता को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए इस दिवस को मनाने की शुरुआत की थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि