लंदन: अभिनेत्री जमीला जमील का ऐसा मानना है कि कोविड-19 के चलते लगाए गए लॉकडाउन ने एक कम अनभिज्ञ इंसान बनने में उनकी मदद की। फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राजिया मैगजीन को दिए एक साक्षात्कार में जमीला ने बताया कि किस तरह से जारी महामारी से जिंदगी को लेकर उनके ²ष्टिकोण में बदलाव आया।
अभिनेत्री ने कहा, “पिछले कुछ सालों से मैं इतनी व्यस्त रही हूं कि मुझे अपनी गलतियों के बारे में सोचने-समझने का मौका ही नहीं मिला। लॉकडाउन के चलते मिले खाली समय में मुझे आत्म-निरीक्षण करने, सीखने, पढ़ने और खुद को जागरूक बनाने का मौका मिला है। जिंदगी में आए इस रूकावट के लिए मैं शुक्रगुजार हूं और इसी के चलते शायद थोड़ी सी कम अनभिज्ञ और समस्याग्रस्त भी हुई हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।