नई दिल्ली: संसद के निचले सदन लोकसभा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले और अन्य मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बीच सोमवार को सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही सुबह शुरू होने के कुछ ही मिनटों में विभिन्न दलों के सांसद लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास इकट्ठा हो गए और बैंकिंग अनियमितता सहित विभिन्न मुद्दों पर नारेबाजी करने लगे।
कांग्रेस सांसद पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को भारत लाने की मांग करते हुए नारेबाजी करते देखे गए।
लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल का संचालन करना चाहा लेकिन हंगामे के बीच यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि