अमृतसर: ‘वडाली ब्रदर्स’ के दो प्रसिद्ध सूफी गायकों में से एक प्यारेलाल वडाली का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।
परिवार से जुड़े सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि गायक उस्ताद पूरण चंद वडाली के छोटे भाई उस्ताद प्यारेलाल वडाली का कार्डियक अरेस्ट से निजी अस्पताल में निधन हो गया।
वडाली ब्रदर्स ने भारत और अन्य देशों में कई शोज किए हैं। उनके मशहूर गीतों में ‘तू माने या ना माने दिलदारा, आसां ते तेनू रब मान्या’ जैसे गीत शामिल हैं। उन्होंने ‘पिंजर’ जैसी फिल्मों के लिए भी गाया है।
अमृतसर के पास एक छोटे से गांव के रहने वाले वडाली ब्रदर्स दुनियाभर में अपनी गायकी के लिए काफी मशहूर हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि