जोहांसबर्ग : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत का श्रेय टीम की बल्लेबाजी और भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी को दिया। न्यू वांडर्स पार्क में खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हराया।
मैच के बाद एक बयान में कोहली ने कहा, “रोहित और शिखर ने सलामी बल्लेबाजों के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर ने अपनी अनुभवी गेंदबाजी का दम दिखाया। यह टीम का अच्छा प्रयार रहा।”
कोहली ने कहा, “हम काफी समय से टी-20 प्रारूप में इस प्रकार के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे थे। यह हमारे सबसे संतुलित प्रदर्शन में से एक है। हमने 16वें ओवर तक 220 रन बनाने का सोचा था लेकिन महेंद्र सिंह धौनी के आउट होने के साथ इस स्कोर को हासिल नहीं कर पाए। अंत में लक्ष्य जीत था और वह हमने हासिल किया।”
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया