कुछ लोग षड्यंत्र कर रहे हैं। प्रदेश की शांति भंग हो जाये,प्रदेश में लड़ाई झगड़े हो जाये,प्रदेश में दंगे हो जाये, प्रदेश को दंगे की आग में झोंक दो।
मेरे प्रदेशवासियों सुनो, आपका मुख्यमंत्री कह रहा है सरकार की नजर में सब बराबर है। किसी भी जाति के हो,किसी भी पंथ के हो,किसी भी धर्म के हो,किसी भी वर्ण के हो,किसी भी लिंग के हो। कोई भेदभाव नहीं, सब समान हैं, सब बराबर हैं।
आम जनता के लिए फूल से ज्यादा कोमल हमारी सरकार। लेकिन जो दुष्ट हैं, जो बदमाश हैं, जो गुंडे हैं, जो गरीब का खून पीते हैं, जो गरीब का खून चूसते हैं। तो ये वो सोच लें वो नहीं बचेंगे, उनको नहीं छोड़ेंगे।
सज्जनों के लिए फूल से ज्यादा कोमल लेकिन दुष्टों के लिए बज्र से ज्यादा कठोर है ये सरकार।

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि