पटना| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यहां मंगलवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस समय को आपतकाल बताते हुए कहा कि जो लोग सरकारी भोंपू नहीं बनते उन पर मुकदमा किया जा रहा है।
लालू ने समाचार चैनल एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय के आवास पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की गई छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, “दिल्ली की हुकूमत मीडिया को ‘भाट-चारण’ परंपरा में ले जा रही है। जो विरोध करे, उन्हें एजेंसियों के माध्यम से दबा दो। एकजुट होकर साथ आएं और मुल्क बचाएं।”
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने एनडीटीवी को टैग करते हुए लिखा, “सच को दबाने और असहमति की हर आवाज को कुचलने की हर कोशिश को बेनकाब करने में सदैव साथ थे, हैं और रहेंगे।”
लालू ने इस समय को आपातकाल जैसा बताते हुए ट्विटर पर लिखा, “जो नेता, पत्रकार और मीडिया घराना उनके नाम का बाजा नहीं बजाएगा, सरकारी भोंपू नहीं बनेगा, उन पर यह सरकार मुकदमे और छापेमारी करा रही है। यही आपातकाल है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
मोदी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में इसी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते नजर आएंगे : नितिन नवीन
यूपी चुनाव 2027: कानपुर नगर की इन विधानसभा सीटों पर 2022 में ऐसे रहे थे समीकरण
भाजपा की रणनीति पश्चिम बंगाल में नहीं चलेगी: शत्रुघन सिन्हा