नई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2023-24 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्लीवासियों के साथ एक बार फिर सौतेला व्यवहार किया गया है। केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से कई ट्वीट किए। सीएम केजीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”दिल्ली के लोगों ने पिछले साल आयकर के रूप में 1.75 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया। उसमें से केवल 325 करोड़ रुपए दिल्ली को विकास कार्यों के लिए दिए गए हैं। यह पूरी तरह से अनुचित है।”
सीएम केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं मिली है। बेरोजगारी को दूर करने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। शिक्षा बजट को 2.64 प्रतिशत से घटाकर 2.5 प्रतिशत करना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्वास्थ्य आवंटन को 2.2 प्रतिशत से घटाकर 1.98 प्रतिशत करना हानिकारक है।
वहीं आप नेता संजय सिंह ने भी ट्वीट कर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। संजय सिंह ने ‘दोगुनी आय’ के दावे पर सरकार पर तंज कसते हुए पूछा कि ‘किसकी आय दोगुनी हुई’। किसानों की एमएसपी नहीं बढ़ी, युवाओं को रोजगार नहीं मिला। लेकिन यह मोदी जी का अमृत काल है। निर्मला जी कह रही हैं ‘प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई’, किसकी?
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ