गाजियाबाद: केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने डासना जेल से राजेश और नूपुर तलवार की रिहाई का आदेश जारी किया है।
अदालत ने यह आदेश दंपति के वकील सत्यकेतु सिंह द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रति सीबीआई अदालत में पेश करने के बाद दिया।
सीबीआई अदालत के न्यायाधीश राजेश चौधरी ने दस्तावेज प्रमाणित करने के बाद तीन बजकर 30 मिनट पर रिहाई के आदेश जारी किए।
उच्च न्यायालय ने तलवार दंपति को उनकी बेटी आरुषि व उनके नौकर की हत्या के मामले में दोषमुक्त करार दिया है।
तलवार दंपति पिछले चार वर्षो से डासना जेल में बंद हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि