नई दिल्ली| केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने जम्मू एवं कश्मीर के रजौरी जिले में उपभोक्ता एवं जन वितरण कार्यालय में खाद्य आपूर्ति अधिकारी के तौर पर काम करने वाले एक कनिष्ठ सहायक को घूस के एक मामले में गिरफ्तार किया है। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान शदाब चौधरी के रूप में हुई है।
चौधरी के खिलाफ 22,500 रुपये के घूस मांगने के मामले में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत एक केस दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि दरअसल 75,419 रुपये की राशि पीडीएस आपूर्ति के लिए एक डीलर को दिया गया था, इसी में से चौधरी ने कमीशन के रूप में 30 प्रतिशत की राशि यानी 22,500 रुपये मांगे।
सीबीआई अधिकारी ने कहा कि राशि भेजे जाने के बाद आरोपी अधिकारी शिकायतकर्ता और उसके पिता को घूस की राशि देने के लिए दबाव बनाने लगा।
सीबीआई टीम ने रजौरी में चौधरी के आवासीय और आधिकारिक आवास पर छापे मारे।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि