नई दिल्ली| केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है। देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच कई राज्यों ने परीक्षा को रद्द करने की सिफारिश की थी। कोरोना संक्रमण की दूसरी और खतरनाक लहर को देखते हुए लगातार यह मांग उठ रही थी कि 10वीं कक्षा की तरह ही सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा को भी रद्द कर दिया जाए। बता दें कि शिक्षा मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों और शिक्षा बोर्डस से 12वीं की परीक्षा को लेकर सुझाव मांगे गए थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा