भोपाल | बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। शिवराज िंसंह चौहान ने रविवार को सुशांत सिंह के निधन की जानकारी मिलने पर ट्वीट कर कहा, “रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई, तुम जैसे गए, ऐसे भी जाता नहीं कोई।”
चौहान ने आगे लिखा है कि युवा अभिनेता सुशांत सिंह के ऐसे और असमय दुनिया छोड़कर जाने के समाचार से अत्यंत दुख हुआ। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्घांजलि!
ज्ञात हो कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (34) ने मुंबई में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। वह रविवार की सुबह बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटके हुए पाए गए।
–आईएएनएस
और भी हैं
महाकुंभ : संन्यास लेने के दौरान ममता कुलकर्णी की आंखें हुईं नम
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने किया खुलासा, बताया कैसे ‘बेबी’ में सात मिनट के रोल ने बदल दिया उनका करियर
अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया दिनेश विजन और अमर कौशिक ने दिल्ली में किया फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का प्रमोशन