मुंबई:बिहार पुलिस ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का बयान दर्ज किया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। बिहार पुलिस की एक टीम मामले की छानबीन के लिए मुंबई में है। टीम ने गुरुवार देर रात लोखंडे के आवास पर जाकर बयान दर्ज किया।
इससे पहले अंकिता ने कहा कि सुशांत ने उन्हें बताया था कि उनकी प्रेमिका रिया उनका उत्पीड़न कर रही है।
यह बयान अभिनेता के पिता कृष्ण कुमार सिंह के द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी के बाद लिया गया है, जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती का नाम दिया है।
हालांकि, बिहार पुलिस पिछले सप्ताह से ही जांच के लिए मुंबई पहुंची है, लेकिन अभी तक रिया का बयान दर्ज नहीं कर पाई है।
चक्रवर्ती पर लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए उनके वकील सतीश मनेशिंदे ने सुप्रीम कोर्ट से पटना में उनके खिलाफ दर्ज मामले को मुंबई स्थानांतरित करने की मांग की है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज