लॉस एंजेलिस| गायिका सेलेना गोमेज का इस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उनके पूर्व प्रेमी व कनाडाई गायक जस्टिन बीबर के न्यूड तस्वीर को हैकर ने पोस्ट कर दिया है।
वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन’ डॉट कॉम के मुताबिक, सोमवार को गोमेज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बीबर की नग्न तस्वीरें पोस्ट हुईं, जिन्हें देखकर उनके (गोमेज) 12.5 करोड़ फॉलोअर हैरान रह गए।
SELENA'S INSTAGRAM GOT HACKED IM LAUGHING pic.twitter.com/irTVVa9B2k
— fatima 🍉 (@heardtroye) August 28, 2017
बीबर की ये पुरानी तस्वीरें ब्यूटी ब्लॉगर जेड पीयर्स के साथ 2015 में बोरा बोरा में छुट्टियां मनाने के दौरान की हैं।
हैकिंग के बाद गोमेज का अकाउंट तुरंत निष्क्रिय कर दिया गया।
इन्टरस्कोप रिकॉर्ड्स के डिजिटल मार्केटिंग डायरेक्टर किर्स्टन स्टब्स ने अकाउंट के निष्क्रिय होने के बारे में दर्श्कों को सूचित करने के लिए ट्वीट किया, “फिर से लांच करने से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने के मद्देनजर हमने इंस्टाग्राम अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया।”
इसके थोड़ी देर बाद ही गोमेज का इंस्टाग्राम अकाउंट सक्रिय हो गया। इस पर से बीबर की न्यूड तस्वीरें हटा दी गईं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।