मुंबई| राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिज्र्या’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सैयामी खेर को दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्डस-2017 के मौके पर बेस्ट डेब्यू अवार्ड दिया गया।
सैयामी ने यह पुरस्कार शुक्रवार को हासिल किया।
पुरस्कार पाने के बाद उन्होंने कहा, दादासाहेब फाल्के मेरे गृहनगर नाशिक से ताल्लुक रखते थे। मैं यह जानकर बड़ी हुई हूं कि उनका भारतीय फिल्म जगत में कितना बड़ा योगदान है। दादासाहेब फाल्के फाउंडेशन से यह पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए सम्मान की बात है।
अभिनेत्री ने ‘मिज्र्या’ फिल्म में अनुभवी अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।
समारोह में जीनत अमान, हेमा मालिनी, जावेद अख्तर और दिव्या खोसला आदि हस्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू