नई दिल्ली| केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को लोगों को हिंदी दिवस की बधाई देते कहा कि हिंदी दुनिया भर में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में चौथे स्थान पर है।
मंत्री ने कहा कि भारत की सभी भाषाओं का उद्गम संस्कृत से हुआ है और अधिकांश आबादी के लिए हिंदी सबसे सुविधाजनक भाषा है।
मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “हिंदी का जन्म संस्कृत से हुआ है और यह आज भी दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली चौथी भाषा है। सभी को हिंदी दिवस की बधाई।”
‘पर्यावरण से जुड़े मुद्दों’ पर अक्सर मुखर रहने वाले हर्षवर्धन ने कहा, “हालांकि, गुजराती, कन्नड़, तेलगू, मराठी समेत सभी भारतीय भाषाएं संस्कृत से उत्पन्न हुई हैं, लेकिन हिंदी अधिकांश आबादी के लिए सबसे सुविधाजनक भाषा है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि