शिमला| हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शनिवार को दशहरा के पावन अवसर पर लोगों को बधाई दी।
अपने बधाई संदेश में देवव्रत ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और मैं आशा करता हूं कि इस त्योहार को पूरे राज्य में बहुत उत्साह से मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने त्योहार से लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने की कामना की।
सदियों पुराना कुल्लू दशहरे का उत्सव कुल्लू में विजयादशमी के दिन से शुरू होता है। यह अपने आप में देश का सबसे अनोखा उत्सव है।
अन्य जगहों के विपरीत यहां रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले नहीं जलाए जाते।
हालांकि, एक सप्ताह तक चलने वाले इस उत्सव के अंतिम दिन यहां लंका दहन समारोह में एकत्र देवताओं द्वारा ‘बुरे साम्राज्य’ को नष्ट किया जाता है।
इस बार यह उत्सव छह अक्टूबर को समाप्त होगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि