शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार को एक बस के पहाड़ी से नीचे खाई में गिर जाने से एक यात्री की मौत हो गई जबकि 32 अन्य घायल हो गए।
बस सुंदरनगर जा रही थी, तभी रास्ते में गलुहार के पास बस सड़क से बस नीचे खाई में गिर गई।
घायलों को सुंदरनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि प्रशासन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस से घायलों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि ऐसा लग रहा है कि दुर्घटना बस चालक की लापरवाही के कारण हुई।
प्रशासन के पहुंचने से पहले ही इस इलाके के लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि