मुंबई:आज ही के दिन एक साल पहले आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म ‘बाला’ रिलीज हुई थी। अभिनेत्री ने कहा कि वह निश्चित ही अपने पीछे अच्छे सिनेमा की विरासत छोड़कर जाना चाहती हैं। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाला’ एक ऐसे आदमी के इर्दगिर्द घूमती है, जो समय से पहले ही गंजा हो जाने की वजह से सामाजिक भेदभाव का सामना करता है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए, भूमि ने लिखा, “बाला काफी स्पेशल फिल्म है। यह मुझे दोबारा मिली एक ऐसी फिल्म है, जिसमें मुझे मजबूत भूमिका निभाने का मौका मिला।”
बाला भूमि और आयुष्मान की एकसाथ तीसरी फिल्म थी। इससे पहले दोनों ‘दम लगाके हईसा’, ‘शुभ मंगल सावधान’ में साथ काम कर चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़