हाल ही में अभिनेत्री स्वरा भास्कर दिल्ली पहुंचीं। हालांकि, वह अपनी कोई अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करने नहीं आई थीं, बल्कि यहां आने का उनका मकसद था एम्पेरोस सैलून की दिल्ली फ्रेंचाइजी के उद्घाटन समारोह में शिरकत करना। दरअसल, एम्पेरोस सैलून श्रीनगर आधारित सौंदर्य एक सेवा ब्रांड है, जो अब उत्तर भारत में अपना विस्तार कर रहा है। श्रीनगर में एम्पेरोस की तीन शाखाएं बखूबी चल रही हैं, जिसकी नई शाखा दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में खुली है। खास बात यह है कि एम्पेरोस आरामदायक एवं अद्भुत माहौल वाला एक यूनिसेक्स सैलून है।
उद्घाटन के मौके पर सैलून के मालिक उबैर ने कहा, ‘हमारा उद्देश्य ग्राहकों से लिए गए एक—एक पैसे के बराबर संतुष्टिप्रद सेवाएं प्रदान करना है। हमने अपने ग्राहकों को पूर्ण संतुष्टि एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए ब्यूटी प्रोफेशनल को सही माहौल के साथ अंदरूनी प्रशिक्षण दिया है। हम बहुत जल्द उत्तर भारत में सैलून का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं और यह पैन इंडिया की दिशा में हमारा पहला कदम है।’
जबकि, अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा, ‘कोरोना महामारी के इस वर्ष में जब हमने चहुंओर आर्थिक संकट का केवल शोर ही सुना है औा सुन पा रहे हैं, ऐसे में मुझे यह देखकर वास्तव में प्रसन्नता हो रही है कि इस कठिन काल में भी एक व्यवसाय प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और लोगों को रोजगार भी प्रदान कर रहा है। एक अभिनेत्री होने के नाते मैं कई सैलून की सेवाएं ले चुकी हूं, लेकिन एम्पेरोस वाकई में अनूठा सैलून है। यहां प्रदान की जानेवाली

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़