फातोर्दा (गोवा) : एफसी गोवा आज अपने घर में दिल्ली डायनामोज का सामना करेगा। 2015 का फाइनल खेल चुकी यह टीम हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के प्लेऑफ में जाने को लेकर काफी दबाव में है। गोवा को बीते चार मैचों में जीत नहीं मिली है। इस सीजन में गोवा ही नहीं, बल्कि कई अन्य दूसरी टीमें भी आगे के सफर को लेकर दबाव में रही हैं और यह बार-बार हुआ है।
गोवा के हाथ में दो मैच हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है। गोवा ने अगर बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली को हरा दिया, तो वह आगे जाने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रख सकेगा। पहले चरण के मुकाबले मे गोवा ने दिल्ली को उसके घर में 5-1 से हराया था।
जहां तक दिल्ली की बात है तो यह टीम 10 टीमों की अंक तालिका में सबसे नीचे है और उसके लिए काफी कुछ दांव पर है। वह एक जीत के साथ आठवें और फिर उससे भी बेहतर स्थान पर जाना चाहेगी लेकिन प्लेऑफ की दौड़ उसके लिए समाप्त हो चुकी है।
इस मैच में गोवा के पूर्व खिलाड़ी रोमियो फनार्देस दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा इस मैच में गोवा के ही पूर्व स्टार मैनुएल एराना भी दिल्ली की जर्सी में जजर आएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया