धर्मशाला| बॉलीवुड ने अभिनेता आसिफ बसरा (53) की कथित आत्महत्या की खबर पर हैरानी और दुख व्यक्त किया है। ऐसी खबर है कि आसिफ ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में अपने एक किराए के मकान में आत्महत्या कर ली है, जहां वह पिछले करीब चार साल से रह रहे थे।
पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
आसिफ के निधन की खबर पर सबसे पहली प्रतिक्रिया करीना कपूर की ओर से आई। करीना ने आसिफ के साथ जब वी मेट में काम किया है। करीना ने लिखा कि आपकी आत्म[ को शांति मिले आसिफ।
पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने आईएएनएस को बताया कि अभिनेता ने अपने पालतू कुत्ते के पट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी की है।।
पुलिस के मुताबिक, कथित आत्महत्या से ठीक पहले वह अपने कुत्ते को घुमाने के लिए भी निकले थे। अब तक किसी सुसाइड नोट के होने की पुष्टि नहीं हुई है।
अब तक यह पता चल पाया है कि तनाव से जूझ रहे बसरा यहां एक ब्रिटिश महिला के साथ लिव इन कर रहे थे।
‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘परजानिया’, ‘जब वी मेट’ और ‘काय पो छे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके बसरा आखिर बार हॉटस्टार टीवी सीरीज ‘होस्टेजेस’ में नजर आए थे।
करीना के अलावा अनुष्का शर्मा, हंसल मेहता, मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, निम्रत कौर, टिस्का चोपड़ा, रोसुल पोकुट्टी, और रितेश सिधवानी जैसे कलाकारों ने आसिफ के निधन पर शोक व्यक्त किया।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’