नई दिल्ली : गूगल इंडिया ने सोमवार को कहा कि लोग अब पानी, बिजली, डीटीएच और मोबाइल बिल का भुगतान उसके ‘तेज’ डिजिटल भुगतान एप से बिना किसी लेनदेन शुल्क के कर सकते हैं। ‘तेज’ एप यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पर आधारित है। इस एप से फिलहाल 80 बिलर्स जुड़े हुए हैं, जिनमें देश भर के निजी और सरकारी दोनों सेवा प्रदाता कंपनियां शामिल हैं।
गूगल के अध्यक्ष (भुगतान और वाणिज्य, नेक्स बिलियन यूजर्स) डायना लेफील्ड ने कहा, “हम तेज में विशेष रूप से डिजाइन किया गया बिल भुगतान अनुभव जोड़ रहे हैं, जो यूजर्स को बिजली, पानी, गैस, डीटीएच और बीमा के बिलों का भुगतान एप से करने में सक्षम बनाएगा।”
नई बिल भुगतान सेवा में रिलायंस इनर्जी, बीएसईएस और डिश टीवी जैसी कंपनियां शामिल हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी
अदाणी ग्रुप अगले 4 साल में बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगा 60,000 करोड़ रुपए तक का निवेश: गौतम अदाणी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी