मुंबई| अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग हाल ही में शादी के बंधन में बंध गईं और अब वह मालदीव में अपना हनीमून मना रही हैं। रविवार को काजल ने इंस्टाग्राम पर हनीमून की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें समंदर के किनारे उन्हें लाल रंग की ड्रेस में गौतम संग पोज देते देखा जा सकता है।
काजल ने 6 अक्टूबर को अपने प्रशंसकों को अपनी शादी की जानकारी दी।
उन्होंने लिखा था, “यह बताते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है कि मैं 30 अक्टूबर, 2020 को गौतम किचलू से एक निजी समारोह में परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शादी कर रही हूं। इस महामारी ने निश्चित तौर पर हमारी खुशियों पर पर्दा डाल दिया है, लेकिन हम साथ में जिंदगी की शुरुआत करने के लिए बेहद रोमांचित हैं और जानते हैं कि आप हमारा उत्साहवर्धन करेंगे। सालों से आप लोगों ने मुझ पर जो प्यार बरसाया है, उसके लिए आपका शुक्रिया और इस नए सफर की शुरुआत के लिए हमें आपके आशीर्वाद की जरूरत है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़