उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बॉलीवुड फ़िल्म ‘देहाती डिस्को’ की शूटिंग चल रही है। बॉलीवुड के कई जाने-माने कलाकार जैसे रवि किशन, मनोज जोशी, सुनील पाल, राजेश शर्मा, मिथिलेश चौधरी,मास्टर शशांक शर्मा , कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और रेमो डीसूज़ा वहां शूट करने पहुंचे। रेमो डिसूजा इस फ़िल्म में अतिथि भूमिका में हैं।
क्लाइमेक्स सीन को पूरी कास्ट, डांसर्स और ग्रामीणों के साथ शूट किया गया। क्लाइमेक्स सीन के लिए 500 से अधिक लोगों का उपयोग किया गया था। इस फ़िल्म का निर्माण प्राची मूवीज और वी 2 एस प्रोडक्शंस के सहयोग से वन एंटरटेनमेंट फिल्म प्रोडक्शन के कमल किशोर मिश्रा कर रहे हैं।
बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और एक्शन अब्बास अली मुग़ल द्वारा किया गया है, जबकि संगीत ड्रम्स शिवमणि द्वारा बनाया गया है।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।