नई दिल्ली: गूगल ने अपने मोबाइल एप ‘गूगल डुओ’ में वीडियो संदेश की नई विशेषता जोड़ी है जिससे उपभोक्ता अपने उन दोस्तों को वीडियो संदेश भेज सकेंगे जो उनकी कॉल का उत्तर नहीं दे सके थे। कंपनी ने एक बयान में कहा, “आज से डुओ उपभोक्ता अपने उन मित्रों और परिजनों को वीडियो संदेश भेज सकेंगे जो उनकी कॉल नहीं उठा पाए। इस विशेषता के तहत उपभोक्ता उस व्यक्ति को 30 सेकेंड का वीडियो या वॉइस संदेश भेज सकता है जिसने उनकी कॉल काट दी है या उठाई नहीं है।”
संदेश ग्रहण करने वाले उपभोक्ता को उस विकल्प पर क्लिक करना होगा। वीडियो देखने के बाद संदेश भेजने वाले उपभोक्ता को कॉल करने का विकल्प भी वहीं मिल जाएगा।
नया वीडियो संदेश 24 घंटों के अंदर मिट जाएगा लेकिन कंपनी ने वीडियो सेव करने का विकल्प भी दिया है।
यह विकल्प एंड्रोएड और आईओएस फोन पर उपलब्ध है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारत और ओपेक ने ऊर्जा साझेदारी को और गहरा करने पर जताई सहमति, ऊर्जा सुरक्षा पर जोर
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी