मुंबई। ब्रिटिश बॉक्सर आमिर इकबाल खान के साथ अनाथ बच्चों के लिए धन जुटाने को लेकर चैरिटी संगीत कार्यक्रम की मेजबानी कर रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को अपनी इस पहल पर गर्व है।
उन्होंने लोगों से दान देने का आग्रह किया। शिल्पा ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, “आमिर इकबाल खान के साथ मिलकर शिल्पा शेट्टी फाउंडेशन के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चंदा जुटाने की पहली घोषणा पर गर्व है। ऑरफान एड लंदन। 29 अप्रैल, 2017 को दान कीजिए।”
शिल्पा शेट्टी फाउंडेशन अनाथ बच्चों के जीवन को बदलने की दिशा में काम करता है।
अभिनेत्री ने अपने पति राज कुंद्रा और पेशेवर बॉक्सर के साथ खुद की एक तस्वीर भी साझा की है।
कार्यक्रम 29 अप्रैल को आयोजित होगा।
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।