श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों के एक समूह ने कश्मीर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया। यह हमला उस वक्त हुआ, जब वह अपनी बुलेट प्रूफ वाहन से कहीं जा रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों ने हाजीपोरा में पुलिस अधीक्षक श्रीराम अंबारकर पर गोलीबारी की। उन्होंने अधिकारी के वाहन को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, हालांकि कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।”
उन्होंने कहा कि तलाशी के लिए इलाके का घेराव कर लिया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि