श्रीनगर:दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की जानकारी सामने आई है। यह जानकारी पुलिस ने दी।
सुरक्षाबलों को अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिली थी, उसी पर कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई।
आतंकवादी जिस स्थान पर छिपे हुए थे, वहां सुरक्षा बलों के पहुंचते ही भारी गोलीबारी के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।
मुठभेड़ में दो से तीन आतंकवादियों के मारे जाने की संभावना है।
यह अभियान पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से चलाया था।
पुलिस ने एक बयान में कहा, “अनंतनाग के श्रीगुफावाड़ा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी