नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए नरेश अग्रवाल द्वारा अभिनेत्री जया बच्चन के बारे में की गई टिप्पणी पर सख्त एतराज जताया है। सुषमा स्वराज ने एक ट्वीट में कहा, “नरेश अग्रवाल भाजपा में शामिल हुए हैं। उनका स्वागत है। हालांकि जया बच्चन जी के बारे में उनकी टिप्पणी अनुचित व अस्वीकार्य है।”
अग्रवाल ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी इसलिए छोड़ रहे हैं क्योंकि राज्यसभा के लिए नामांकन में उनकी जगह नर्तकियों व अभिनेत्रियों को तवज्जो दिया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
मोदी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में इसी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते नजर आएंगे : नितिन नवीन
यूपी चुनाव 2027: कानपुर नगर की इन विधानसभा सीटों पर 2022 में ऐसे रहे थे समीकरण
भाजपा की रणनीति पश्चिम बंगाल में नहीं चलेगी: शत्रुघन सिन्हा