नई दिल्ली| दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने रविवार को केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के कंटेनमेंट जोन में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी स्वास्थ्य और अन्य उपायों को सख्ती से जारी रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने एक श्रंखलाबद्ध ट्वीट्स में कहा, “हमने दिल्ली के मुख्य सचिव, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और नगर निगम आयुक्तों के साथ चल रहे कोरोनोवायरस की स्थिति पर बैठक की और दिल्ली में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की।”
दिल्ली में अब तक कोरोनावायरस मामलों संख्या 18,000 से अधिक हो गई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण