नई दिल्ली, 20 सितंबर । दिल्ली के संगम विहार इलाके में शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहां 17 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना शाम 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 7 से 8 बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला किया और एक के बाद एक चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान इरफान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने बदमाशों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
मृतक इरफान के भाई समीर का कहना है कि मुझे जानकारी मिली कि मेरे भाई की हत्या कर दी गई है। उसके बाद जब मैंने आकर देखा तो मेरा भाई यहां पड़ा हुआ था, उसके शरीर में 7-8 चाकू धंसे हुए थे। मृतक की बहन ने बताया कि दो-चार दिन पहले किसी के साथ इरफान की लड़ाई हुई थी। बता दें कि पिछले महीने भी संगम विहार में एक युवक को आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा था। युवक को घायल हालत में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर एनडीएमसी अध्यक्ष ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दी दस्तक, अगले तीन दिन तक बारिश के आसार