नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार तड़के दिल्ली पुलिस ने आपराधिक गिरोह के साथ मुठभेड़ के बाद एक वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25,000 रुपये का ईनाम था। पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ नेहरू प्लेस के इरोज होटल के पास सोमवार तड़के लगभग 2.30 बजे हुई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया।
पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने आईएएनएस को बताया कि बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए गोलियां चलाई, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
उन्होंने कहा, “मुठभेड़ के बाद अकबर उर्फ दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी आसिफ और अन्य मौके से फरार हो गए।”
अधिकारी ने बताया कि अकबर कुख्यात लुटेरा और झपटमार था।
उन्होंने कहा, “वह चोरी, लूट, चेन झपटमारी और हत्या के प्रयास में वांटेड था।”
उन्होंने यह भी कहा कि अकबर पर दक्षिण दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर में 2016 में हुए शूटआउट के बाद 25,000 रुपये का ईनाम रखा हुआ था।
बानिया ने कहा कि इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी, लेकिन वे जख्मी नहीं हुए, क्योंकि उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर एनडीएमसी अध्यक्ष ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दी दस्तक, अगले तीन दिन तक बारिश के आसार