नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिनभर आंशिक बदली छाई रहेगी। हल्की बारिश या बौछार पड़ने की संभावना है।”
अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 70 प्रतिशत दर्ज की गई।
वहीं एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ