नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को घर-घर राशन वितरण योजना को मंजूरी देते हुए खाद्य विभाग को इसे तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा,”राशन को घर-घर पहुंचाने की योजना को सभी विरोधों को दरकिनार कर मंजूरी दे दी। इस योजना के बारे में मुझे रोजाना सूचित करने के निर्देश दिए हैं।”
गौरतलब है कि गरीबों को घर-घर राशन पहुंचाने की योजना उन प्रमुख मुद्दों में से एक है, जिस पर आम आदमी पार्टी और उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्र के बीच तनातनी थी।
केजरीवाल आज दोपहर तीन बजे उपराज्यपाल बैजल से मिलेंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई नेता हिरासत में लिए गए
दिल्ली के झंडेवालान में हिरासत में लिए गए सीजेपी प्रदर्शनकारियों को ले जा रही बस पर पत्थर फेंके गए
रावण के 11 किलो के चमचमाते मुकुट और रौबदार आवाज के बीच लव कुश रामलीला की फुल ड्रेस रिहर्सल