नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की तीर्थ यात्रा विकास समिति, श्री गुरु तेगबहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष में उनकी शहादत को नमन करने के लिए पहली बार 150 श्रद्धालुओं से अधिक लोगों का जत्था श्री आनंदपुर साहिब के लिए आयोजित किया है।
इस तीर्थयात्रा का खर्चा दिल्ली सरकार वहन करेगी। यात्रियों को लाने और ले जाने के लिए बसों आदि की व्यवस्था गई है।
तीर्थ यात्रा विकास समिति के अध्यक्ष श्री कमल बंसल और यात्रा के संयोजक एवं विधायक श्री जगदीप सिंह ने आज बताया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया तीर्थयात्रियों के इस जत्थे को कल यानी 09 दिसंबर को रात्रि 09 बजे पटेलनगर गुरुद्वारा से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार