नई दिल्ली | लोधी कालोनी स्थित दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में एक हवलदार के कोरोना पॉजिटिव मिलने से बबाल मचा हुआ है। एहतियातन अब यहां 65 से ज्यादा अफसर और जवानों ने खुद को सेल्फ कोरोंटाइन कर लिया है। साथ ही सवा सौ से ज्यादा अफसरों और जवानों का कोरोना टेस्ट के लिए नमूना भी भेजा गया है। फिलहाल रिपोर्ट आने में 72 घंटे का वक्त लगेगा। तब तक यह लोग क्वारंटीन ही रहेंगे। पता यह भी लगाया जा रहा है कि, संक्रमित मिलने वाला हवलदार बीते दिनों कहां कहां गया था। इस हवलदार की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट सोमवार को ही आई थी।
छानबीन में पता चला है कि उक्त हवलदार रोजाना 25-30 स्टाफ और अफसरों के सीधे संपर्क में था। फिलहाल 65 अफसरों और जवानों को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट आने तक इसी हाल में वक्त गुजारना पड़ेगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार