नई दिल्ली: भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 136 वीं जयंती मनाते हुए, आज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र के साथ सचिव डॉ बृजमोहन मिश्रा ने संसद एनेक्सी – तालकटोरा रोड के पास स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया ।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने राजेंद्र चिंतन समिति के सहयोग से डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाने के लिए एक समारोह का आयोजन किया, जिसमें राजेंद्र चिंतन समिति के पदाधिकारी और नगरपालिका परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करके डॉ राजेन्द्र प्रसाद को श्रद्धांजलि देकर याद किया ।

और भी हैं
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली
एनडीएमसी अध्यक्ष ने ‘विकसित भारत के रंग’ कला कार्यशाला में 25 प्रख्यात कलाकारों को किया सम्मानित