नई दिल्ली| नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को बम की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और रेलवे पुलिस स्टेशन पर आने और जाने वाली सभी रेलगाड़ियों की तलाशी ले रहे हैं।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तड़के 4.10 बजे बम की सूचना मिली, जिसमें कहा गया गया कि स्टेशन पर एक रेलगाड़ी के भीतर बम रखा है।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) खोजी कुत्तों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चला रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण