लॉस एंजेलिस| रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां का कहना है कि वह बच्चे के जन्म के बाद अपनी छरहरी काया दिखाने के लिए उत्तेजक (न्यूड) फोटोशूट कराना चाहती हैं।
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कड़ी डाइट के बाद किम अब न्यूड फोटोशूट कराने की योजना बना रही हैं।
वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम ‘ के मुताबिक, रियलिटी शो ‘कीपिंग अप विद कर्दशियांस’ की 36 वर्षीय स्टार इसके लिए तैयार हैं।
किम ने कहा, “यह मेरा सपना है कि लोग सोचें कि मैं कितनी ज्यादा फिट हूं।”
उन्होंने कहा, “चूंकि आप कड़ी मेहनत करते हैं तो आप चाहते हैं कि लोग आप में आए इस बदलाव को देखें, तो मैंने इस बारे में नहीं सोचा था, लेकिन मैं अब कह सकती हूं कि मैं निश्चित तौर पर न्यूड फोटो शूट कराऊंगी।”
किम ने इस बात का भी खंडन किया कि वह अपनी छोटी बहन काइली जेनर से जलती हैं और मुकाबला करती हैं, उन्होंने कहा कि यह झूठ है। हम दोनों को ही मेकअप करना पसंद है। दोनों के बीच कोई प्रतिद्वंदिता नहीं है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।