
नई दिल्ली : ऑल इंडिया माइनॉरिटी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एम आसिफ ने कहा है कि कोरोना के चलते देश के कई पत्रकार आर्थिक रूप से कमजोर हो गए है। कई अख़बार और चैनल बंद हो गए है।
कुछ बंद होने की कगार पर है।ऐसे में देश के बहुत पत्रकार साथी बेरोजगार हो गए है। उनके सामने आर्थिक संकट आ गया है। इसलिए केंद्र और सभी राज्य सरकारों को पत्रकारों को राहत पैकेज तुरंत देना चाहिए।
आसिफ ने कहा है कि जब देश के प्रधानमंत्री मोदी ने खुद कहा था कि कोरोना से युद्ध में डॉक्टर,पुलिस,सफाई कर्मचारियों के साथ देश के पत्रकार भी योद्धा है,तो फिर पत्रकारों के साथ ऐसा भेदभाव क्यों।
उन्होंने कहा कि कई पत्रकारों की तो हालत बहुत ही चिंताजनक है। इसलिए उनकी पार्टी की मांग है कि केंद्र और राज्य सरकारों को तुरन्त पत्रकारों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार